मौसमी बीमारियों से पीडि़तों की सिम्स में बढ़ी भीड़

बिलासपुर । सिम्स में इन दिनों मौसमी बीमागिरयों के मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही है। मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन से लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे है। जिससे सिम्स में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही है। सिम्स के केजुअल्टी में आज भारी मरीज आ रहे है। वही सिम्स के एमआरडी हाल में भी आज पहले की अपेक्षा मरीजों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड काउंटर और दवा वितरण कक्ष में भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। वही सिम्स के जनऔषधि केंद्र में महिलाओं की बहुत भीड़ थी। वही सिम्स के एक्सरे व सोनोग्राफी कक्ष में भी जांच कराने के लिए लंबी लाइन लगी रही। इसके साथ ही पैथोलेब में भी जांच कराने के लिए मरीज कतार में खड़े रहे। और सिम्स के मेडिकल वार्ड तथा आईसोलेशन वार्ड में इन दिनों सभी बेड भरे हुए है। एक भी बेड खाली नही है। वही केजुअल्टी वार्ड में तो हर दिन सडक़ दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे है। जिससे केजुअल्टी वार्ड में भी मरीजों से वार्ड से भरा हुआ है। मौसम हो लगातार हो रहे परिवर्तन को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने अतिरिक्त वार्ड की वैकल्पिक व्यवस्था की है। ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज मिल सके।

Leave a Reply