मौसम अलर्ट: कल 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक गोवा और कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जबकि इस अवधि में कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी इलाकों, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। 

मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना से इंकार नहीं किया है। उत्तरी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब एवं हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है। 

मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक गोवा और कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में अतिवृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जबकि इस अवधि में कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी इलाकों, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। 

     

मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगामी छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता के चलते मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना से इंकार नहीं किया है। उत्तरी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब एवं हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है। 

पंजाब-हरियाणा में गर्मी से निजात

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में मंगलवार को सुबह हल्की बारिश हुई और पारा कुछ डिग्री तक गिर गया। हरियाणा में पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हुई। पंजाब में मोहाली, रोपड़ और पटियाला में भी बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से एक दिन पहले 28 जून को ही चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में पहुंच गया था। यहां मौसम विभाग ने बुधवार तक दो राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 


Leave a Reply