यमन में सऊदी के हमलों में 26 बच्चों की मौत

यमन में सऊदी नेतृत्व वाले दो गठबंधन के हवाई हमलों में 26 बच्चों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले तीन सालों में नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की निंदा करते हुए इसकी नई सिरे से स्वतंत्र जांच करने की वकालत की है। संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने बताया कि अल-दुरायहिमी जिले में विद्रोही के कब्जे वाले शहर हुदयदाह के दक्षिण में बचकर निकलने के दौरान गुरुवार को चार महिलाओं और कम से कम 22 बच्चे मारे गए। 

वहीं, अल-दुरायहिमी में हुए एक अन्य हवाई हमले में चार अन्य बच्चे भी मारे गए। मानवतावादी मामलों के उपमहासचिव ने कहा कि दो हफ्ते में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में 20 से अधिक लोग हताहत हुए हैं। लोकॉक ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से नए सिरे से निष्पक्ष, स्वतंत्र और त्वरित जांच की अपील की और कहा कि युद्ध पक्षों पर प्रभाव रखने वाले लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नागरिक सुरक्षित रहें। 

यमन में सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन 2015 से हुथई विद्रोहियों से लड़ रहा है। यह लड़ाई राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में वापल लाने के लिए लड़ी जा रही है। इस युद्ध में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया के सबसे बुरा मानवीय संकट माना है।

अलकायदा का बड़ा आतंकी मारा गया

यमन के मध्य प्रांत मारिब में अलकायदा का एक बड़ा आतंकवादी संघर्ष में मारा गया है। यमन के अधिकारियों और कबायली नेताओं ने शनिवार को कहा कि आतंकी गालिब अल जैदी एक सप्ताह पहले मारा गया। जैदी यमन के सरकारी बलों के साथ मिलकर शिया विद्रोहियों से लड़ रहा था। सरकार का समर्थन कर रहे सऊदी नीत गठबंधन से फिलहाल टिप्पणी के लिये संपर्क नहीं हो सका।


Leave a Reply