युवक की गुप्तांग कटी लाश मिली

 ग्वालियर   ।  शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र मे स्थित शंकरपुर स्टेडियम के पास एक युवक की गुप्तांग कटी लाश मिली है। मृतक के कान और नाक से भी खून बह रहा था।इससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। घटना का समाचार मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई और मृतक के शव को कब्जे लिया। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। उसकी उम्र्र ३०- ३५ साल के आसपास बताई गई है। मृतक के शरीर पर लाल बनियान तथा चड््डा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर  दी है। 

Leave a Reply