योग भारत की प्राचीन धरोहर:प्रो.महबूब  

अलीगढ़। अमुवि के वीमेंस कॉलिज में 5 वें अंतर्राश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 दिवसीय योग कार्यषाला का उद्घाटन प्रमुख बाल रोग विषेशज्ञ डाक्टर हमीदा तारिक़ ने कॉलिज की प्राचार्य प्रोफेसर नईमा ख़ातून गुलरेज़ के साथ मिलकर किया। जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर विषेशज्ञों तथा अध्यापकों के मार्गदर्षन में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्षन किया। 
मुख्य अतिथि डा0 हमीदा तारिक ने कहा कि योग भारत की सैकड़ों वर्श की प्राचीन परम्परा का भाग है। अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक षान्ति तथा आत्मविष्वास प्राप्त करने के लिये योग एक बेहतरीन विधि है। उन्होंने कहा कि वह स्वंय भी योग करती रही हैं। उन्होंने कहा कि योग कई रोगों से बचाने में सहायक है तथा यह षारीरिक, अध्यात्म तथा मानसिक स्तरों को प्रभावित करता है। 
इस से पूर्व कॉलिज की प्राचार्य प्रोफेसर नईमा ख़ातून गुलरेज़ ने कहा कि योग षारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को ना केवल बनाये रखने में सहायक है बल्कि मानसिक तनाव को कम भी करता है। कार्यषाला द्वारा भाग लेने वाले योग के लाभों से परीचित होंगे तथा अच्छे स्वास्थय के लिये प्रतिभागियों की योग के प्रति रूचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि योग की प्रासंगिकता को अंतर्राश्ट्रीय स्तर पर समझा गया है तथा प्रधान मंत्री ने इसके विकास में विषेश रूचि ली है। 
इसके अतिरिक्त अलीगढ़ मुस्लिम विष्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योग कार्यषाला के चौथे दिन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर महबूब हसन, मेम्बर इंचार्ज, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जिसे आज सम्पूर्ण विष्व स्वीकार कर इसका अनुसरण कर रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि डा जमील अहमद ने बताया कि योग चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र पर विष्व भर में बढ़ रहे दबाव को कम करने का सबसे अच्छा साधन है। 
कार्यषाला के चौथे दिन समस्त सहभागियों में उत्साह देखा गया एवं लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रायोगिक सत्र का संचालन डाो नौषाद वहीद अंसारी ने किया तथा फुजेल अहमद ने उपस्थितजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शारीरिक षिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ज़मीरउल्लाह खान व अन्य षिक्षकगण प्रोफेसर इकराम हुसैन, डाो मेराजुद्दीन फरीदी, डा खुर्रम निसार, डाो मोहम्मद अरषद बारी,फुजैल अहमद तथा तौफीक अहमद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहीं। 

Leave a Reply