योजनाओं का निराकरण समय सीमा में करे: नीरज शर्मा 

जौरा। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का आवश्यक रूप से समय सीमा में निराकरण का हितग्राहियों को लाभान्वित योजनाओं से करे। यह बात जौरा अनुविभागीय अधिकारी नीरज शर्मा ने नगर परिषद प्रशासक का पदभार संभालने के बाद कर्मचारियों से कही। 
सोमवार को जौरा नगर परिषद कार्यालय में प्रशासक का पदभार संभालने के दौरान शर्मा ने सीएमओ सहित सभी कर्मचारियों से कहा कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं हितग्राहियों के लिए है लिहाजा योजनाओं को अमलीय जामा पहनाये। नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासक नीरज शर्मा ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर लापरवाही नहीं होगी। सडकों गली, मौहल्लों में प्रतिदिन सफाई की समीक्षा की जायेगी। साफ सफाई अभियान में आम नागरिकों का भी सहयोग ले। नियत स्थान पर कचरा डालने के लिए प्रेरित करें। शर्मा ने सीएम हैल्प लाइन के मामलों को गंभीरता व प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश कर्मचारियों को दिये। नगर की सडकें बाजारों में नाले नालियों के आगे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी शर्मा ने दिये।साथ ही दो पहिया वाहनों को रजिस्टार कार्यालयों के सामने खाली जगह में रखवाने के भी निर्देश दिये। जिन गली मौहल्लों, बाजारों में लाइट बंद है उन्हें तत्काल चालू करने की बात कही। इस दौरान सीएमओ संतोष सिहोरे, लेखापान एसके अग्रवाल, उपयंत्री रिषीकेश शर्मा, आकाश शर्मा, आरआई आरपी जगनेरिया, एसआई दिनेश शर्मा, महेश त्यागी, हरीपाल सुमन, अमर सिंह बाथम, लाखन सिंह, टीकाराम सुरेश शर्मा, उमेश यादव, जसराम शाक्य आदि कर्मचारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply