योजनाओं की हकीकत जानने को लेकर डीएम ने की बैठक, दिये आदेश

बाराबंकी। जिला योजना की बैठक जिलाधिकारी डाॅ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान, जननी सुरक्षा, टीकाकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजना की किसी प्रकार की शिकायत आने पर मुख्य विकास अधिकारी के पास अवगत कराया जाये। जिला योजना बैठक में जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमन्त्रित करें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के बजट व कार्यो की समीक्षा की। जर्जर भवनों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बाराबंकी के चिन्हित चार गांव पवैयाबाद, पीड़, चंदवारा तथा मोहद्दीनपुर गांव में आईजीआरएस में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया जाये। पाॅलीटेक्निक के प्रधानाचार्य के बैठक में उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस देने के आदेश दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के लम्बित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाये। बैठक में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का अनुपालन ठीक बताया गया। प्राथमिक शिक्षा अन्तर्गत पुराने व जर्जर भवन को गिरवाकर नये भवन बनवाये जाये। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग से विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। लघु सीमान्त कृषकों की उत्पादकता बढ़ाने सम्बन्धित जागरूकता फैलायी जाये। विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की सूची अवश्य तैयार रखें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश चन्द्र, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply