रसेल ने हार के लिए गलत फैसलों को जिम्मेदार बताया 

कोलकाता । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खराब प्रदर्शन से निराश ऑलरांउडर आंद्रे रसेल ने इसके लिए गलत फैसलों को जिम्मेदार बताया है। रसेल ने इस साल टीम की और से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया और उसे तीन मैचों में अपने बल पर जीत दिलाई। टीम अपने दस मैचों में से चार में जीती जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। रसेल ने कहा, 'हमारे पास अच्छी टीम है पर खराब फैसले लेने पर जीत नहीं सकते और हमने वही किया है। एक पेशेवर क्रिकेटर के लिए यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती है। हमने गलत समय पर गलत गेंदबाजी की और कैच छोड़े। इसके अलावा हमारी फील्डिंग भी अच्छी नहीं कही जा सकती।' उन्होंने कहा, 'मैं लगातार हार से परेशान हूं और कमरे से तक बाहर नहीं आ पा रहा।' 

Leave a Reply