राजधानी लखनऊ में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी

लखनऊ । कोरोना के कहर के बीच राजधानी लखनऊ में शनिवार को आंकड़े सार्वजनिक किए गए वह राहत देने वाले रहे। यहां कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। इस बीच डॉक्टरों का कहना है कि अभी तीन हफ्ते लखनऊ के लिए अहम हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 5682 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 28 हजार लोगों के नमूने लिए गए थे। नमूनों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या सामने आई। सबसे अधिक कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के तहत नमूने लिए जा रहे हैं। एक मरीज के सापेक्ष करीब 20 से 25 लोगों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमितों से अधिक कोरोना वायरस को हराने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 7165 मरीजों ने वायरस को मात दिया है। यह ठीक होने वालों की इतनी बड़ी संख्या पहली बार है। इनमें 97 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में थे। वहीं अस्पताल में भर्ती तीन प्रतिशत मरीजों ने संक्रमण को मात दिया है। अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती थे।
