राजस्थान के इस शहर में है ‘कॉल गर्ल’ कॉलेज, देखकर हो जाएंगे हैरान

राजस्थान के एक कॉलेज की पहचान प्री.बीएड टेस्ट-2019 के प्रवेश पत्र से उजागर हुआ है. 12 मई को परिक्षा देने गए अभ्यर्थी भी इसको देखकर हैरान और परेशान हुए. राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में दोपहर 2 से 5 बजे तक दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीएससी/बीएड की परिक्षा कराई गई. इसके लिए संबंधित नोडल एजेंसी ने विद्धार्थियों के प्रवेश पत्र दस दिन पहले अपलोड किए थे. बीकानेर के गोवद्रधन डूंगर कॉलेज का नाम प्रवेश पत्र में ऐसा छपा जिससे अभ्यर्थी भी दंग रह गए.

पीटीईटी नोडल एजेंसी ने हिंदी और अंग्रेजी में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड किए. इसमें हिंदी के प्रवेश पत्र में गोवद्रधन डूंगर कॉलेज बीकानेर का नाम गोवद्रधन डूंगर कॉल गर्ल बीकानेर प्रिंट किया गया. यह देखकर महिला और पुरूष अभ्यर्थी हैरान रह गए. राजस्थान के लोगों को भी पहली बार इस नाम का कॉलेज होने की जानकारी प्राप्त हुई.

हिंदी के प्रेवेश पत्र में ढेरों त्रुटियां है. वहीं अजमेर के भगवंत विश्व विद्धालय का नाम भाईचारा विश्व विद्धालय कर दिया गया. जबकि वीक्षक की जगह अधीक्षक छप गया. इसके लेकर अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्धालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा और कुछ छात्रनेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी दिए हैं.

पीटीईटी समन्वयक डॉ.वी.के.ऐरी ने बताया कि ई-मित्र संचालकों ने गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल किया. यह गलती उन्हीं के स्तर से हुई हैं. हमने दस दिन पहले ही शिकायत आने के साथ अभ्यर्थियों को हिंदी के बजाए अंग्रेजी के प्रवेश पत्र इस्तेमाल करने के निर्देश जारी कर दिए थे. किसी ने जानबूझकर गलती की है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा.
 

Leave a Reply