राजस्थान के पोकरण में लगातार हुए आठ धमाके, थर्रा उठे आसपास के गांव

राजस्थान के पोकरण में शाम को एक के बाद एक आठ धमाकों की आवाज सुनाई दी। धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के गांव थर्रा उठे। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ लोगों का कहना है कि ये धमाके पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुए हैं।
