राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के लिए शुरू हुई मतगणना

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई छात्रसंघ चुनावों के लिए वोटिंग के बाद आज परिणाम आएंगे. जिसके चलते सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में नतीजे भी आ जाएंगे. छात्रसंघ चुनावों के लिए हुई वोटिंग के बाद अब सभी पार्टियों की नजर नतीजों पर ही टिकी हुई है.
यहां आपको बता दें कि पिछले तीन बार के चुनावों में लगातार निर्दलीय प्रत्याशियों को ही छात्रों का सपोर्ट मिल रहा है और निर्दलीय ही जीत हासिल कर रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी एबीवीपी और एनएसयूआई नतीजों पर नजर बनाए हुए है और अपनी जीत की उम्मीद कर रही है.
