रात को प्रेमी को पत्नी के साथ इस हाल में देख आगबबूला हुआ पति, उठा दिया खौफनाक कदम

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने युवक रात को उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान इसकी भनक महिला के पति व परिवार के अन्य सदस्यों को मिल गई। पति ने युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था मेंं देेख लिया। इससे वह आगबबूला हो गया। गुस्साए पति ने अपने साले, भाई, उनकी पत्नियों के साथ मिलकर उसे चारपाई से बांध पर दिया। इसके बाद उसे डंडों से तब तक पीटा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद महिला का पति रात करीब 12 बजे सरपंच प्रतिनिधि के पास पहुंचा। यहां उसने बताया कि घर में चोर घुस गया है और वह रसोई की छत से गिरकर जख्मी हो गया है। प्रतिनिधि पहुंचे तो उन्होंने युवक को चारपाई से बंधा देखा। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। साथ ही वह अद्र्धनग्न हालत में था।
अमीचंद की सूचना पर युवक के परिजन और पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने घर से टूटे हुए डंडे बरामद किए। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि धारदार हथियारों और डंडों से पीट-पीटकर उसके भाई की हत्या की गई है।
उसने बताया कि उसके भाई ने महिला से मिलना बंद कर दिया था। साजिश के तहत उसके भाई को बुलाया गया था। साढौरा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। मौके से केवल डंडे मिले हैं, धारदार हथियार नहीं मिले।
