राधा-कृष्ण बन कर थिरके, भोलेनाथ ने किया तांडव नृत्य
इन्दौर । केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की मेजबानी आज सुबह सुखलिया क्षेत्र में सांई बाबा की भव्य प्रभातफेरी की अगवानी में घर-घर रंगोली सजा कर दीप मालिकाएं लगाई गई। अनेक मंचों से पुष्प वर्षा कर आतिषबाजी भी की गई। घर घर बाबा की आरती उतार कर पालकी का पूजन करने के लिए भक्तों में पूरे समय होड़ मची रही। अनेक भक्त राधा-कृष्ण के श्रृंगार में सज कर आए और कुछ ने तो भोलेनाथ के रूप में तांडव नृत्य भी किया।
सुखलिया क्षेत्र में आज पालकी यात्रा के लिए घर घर में की गई सजावट देखते ही बनती थी। स्थानीय संयोजक नीरज यादव एवं उनके परिजनों ने बाबा की पालकी का पूजन कर आरती की। पूर्व पार्षद मुन्नालाल यादव, चंगीराम यादव, अंकित यादव गब्बू, धनराज राय, राहुल चौकसे तथा कंद्रीय समिति की ओर से हरि अग्रवाल, गौतम पाठक ,रज्जू पंचोली, प्रदीप यादव, रवि वर्मा, चंदू कुंजीर, समीर जोषी, किषोर दोरकर, आलोक खादीवाला, राजू जैन, गणेष तिवारी सहित अनेक सांई भक्तों ने भी पालकी का पूजन किया। पालकी यात्रा जहां जहंा से गुजरी, वहां वहां सांईमय माहौल बनता चला गया। भजन गायक कपिल कुमावत एवं साथियों ने अपने भजनों से पूरे समय भक्तों को थिरकाए रखा। मार्ग में विभिन्न मंचों से संतोष भूसारी मोहन पाटीदार, ज्ञानेष्वर होलकर, धीरज गोयल, पिंटू यादव, जितेंद्र यादव, नवीन कस्बे, भूरू यादव, नीलू जैन, मंगलेष यादव, जय यादव, दीपक पाठक, तथा महिलाओं में कविता शुक्ला, हेमा मीणा, लतिका चंद्रतारे, निषा चोैहान आदि ने भी प्रभातफेरी में शामिल हो कर भक्तों को पानी-पर्यावरण बचाने एवं अपने आसपास सफाई रखने के संकल्प दिलाए।
:: आज विष्णुपुरी शिव मंदिर से ::
केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट के हरि अग्रवाल, गौतम पाठक एवं प्रदीप यादव ने बताया कि गुरूवार 12 मार्च को सुबह 5 बजे विष्णुपुरी स्थित शिव मंदिर से बाबा की पालकी एवं प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शुक्रवार 13 मार्च को एरोड्रम रोड स्थित अशोक नगर से, 14 को राजमोहल्ला स्थित प्रफुल्ल टाकीज के पास हरि ओम नगर से, 15 को बंगाली चौराहा स्थित प्रीति नगर से, 16 को एरोड्रम रोड स्थित लोकनायक नगर के सांई मंदिर से, 17 को हवा बंगला के पीछे सत्यदेव नगर से तथा 18 को नेहरू नगर स्थित अमृतधाम द्वार से सुबह सांई बाबा की पालकी यात्रा एवं प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह क्रम 2 अप्रैल तक चलेगा।
