राफेल के बाद गुजरात पेट्रोलियम में 20 हजार करोड़ का नया घोटाला

दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर हुआ घोटाला 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर एक बहुत बड़ा घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकार वार्ता में कहा, कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 2005 में गुजरात पेट्रोलियम कंपनी के नाम से विभिन्न बैंको से 20 हजार करोड़ का कर्जा लिया गया। मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर प्राकृतिक गैस भंडारण का काम यह कंपनी करेगी। 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था, कि गुजरात में नल खोलेंगे तो पानी की जगह पेट्रोल और गैस निकलेगी। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने गुजरात विधानसभा में प्रस्तुत लेखा महापरीक्षक की 2 रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि (कैग) रिपोर्ट में स्पष्ट है, कि गुजरात पेट्रोलियम कंपनी में भारी घोटाला किया गया है। ऐसे लोगों को गुजरात पेट्रोलियम ने ठेका दिया गया। जो कपड़े का व्यवसाय करते थे, या अन्य व्यवसाय में संलग्न थे। उन के माध्यम से गुजरात पेट्रोलियम कंपनी में घोटाले और पैसे की बर्बादी की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रधानमंत्री के दबाव में ओएनजीसी ने 8000 करोड रुपए में गुजरात पेट्रोलियम कंपनी की हिस्सेदारी खरीदी थी। यह 8000 करोड़ रुपए बैंकों को चुकाया गया था। कंपनी के ऊपर अभी भी 12000 करोड रुपए बाकी है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि रिजर्व बैंक ने 12 फरवरी 2018 को जो परिपत्र जारी किया है। उसके अनुसार जिन कंपनियों के ऊपर 2000 करोड रुपए से ज्यादा का ऋण 31 मार्च 2018 को बाकी है। उन सभी कंपनियों को 180 दिन का समय दिया गया था। कंपनियां यदि 180 दिन में अपना पैसा चुका देती हैं, तो ठीक है। अन्यथा उन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिवालिया कंपनी घोषित करने का परिपत्र जारी किया गया है। दिवालिया कानून के तहत दिवालिया कंपनी घोषित करने की कार्यवाही बैंकों को करने के निर्देश जारी किए हैं।

जयराम रमेश ने पत्रकार वार्ता में कहा कि गुजरात पेट्रोलियम कंपनी 27 अगस्त को डिफाल्टर घोषित हो चुकी है। सबसे बड़ी कर्जदाता बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को गुजरात पेट्रोलियम कंपनी को दिवालिया घोषित करने की कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा की राफेल के बाद यह सबसे बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार इस घोटाले को लगातार दबाने का प्रयास कर रही हैं

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिजर्व बैंक के इस सर्कुलर के खिलाफ याचिका दायर की है। 70 साल के स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मौका है। जब केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के खिलाफ कोई याचिका दायर की है।

जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दीनदयाल उपाध्याय जी के नाम पर घोटाला करने, झूठे दावे करने और ओएनजीसी, रिजर्व बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर दबाव डालकर इस घोटाले को, दबाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं उसको लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए है। जयराम रमेश ने राफेल के बाद यह दूसरा घोटाला बताया है जो नरेन्द्र मोदी से सीधे जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply