रायता पुल टूटने से कल्याण-अहमदनगर मार्ग बंद

कल्याण। मुंबई से सटे कल्याण, टिटवाला, मुरबाड, अहमदनगर रोड पर स्थित उल्हास नदी पर बना रायता पुल के टूट जाने से कल्याण-अहमदनगर मार्ग बंद हो गया है. इससे इस रास्ते हर रोज़ हज़ारों गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है. दरअसल कल्याण से टिटवाला, मुरबाड के रास्ते अहमदनगर जाने के लिए लोग इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते उल्हास नदी के तेज बहाव में पुल का एक भाग पूरी तरह से टूट गया. कल्याण, मुरबाड और अहमदनगर जाने का रास्ता बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि उल्हास नदी में फैली जलपर्णी के कारण और पुल की मरम्मत सही समय पर नहीं होने से पुल पर क्रैक और बड़े गड्ढे गए थे जिसकी सूचना  पीडब्ल्यूडी विभाग के ठाणे इंजीनियर श्री महाजन और कल्याण के श्री उत्तरवाल को दी गई थी लेकिन समय रहते विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने से आख़िरकार पुल टूट गया.

Leave a Reply