राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (29 जुलाई 2019)

मेष राशि :- इष्ट-मित्रों से धोखे की संभावना है सतर्कता से चलें, कार्य में विशेष लाभ होगा।
वृष राशि :- समय हर्ष-उल्लास से बीतेगा, धन लाभ, अधिकारी वर्ग का समर्थन अवश्य प्राप्त होगा।
मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, तनावपूर्ण स्थिति के बीच कार्यगति मंद होगी।
कर्क राशि :- स्थिति में सुधार, स्त्री-वर्ग से हर्ष होगा, रुके कार्य परिश्रम से बन जायेंगे।
सिंह राशि :- कार्य अनुकूलता से हर्ष होगा, समय पर कार्य करें, समय का विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि :- धन का व्यर्थ व्यय, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें अन्यथा तनाव उत्पन्न होगा।
तुला राशि :- कार्यगति अनुकूल, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, समय का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा-प्रभुत्व वृद्धि एवं कार्य-कुशलता से संतोष होगा।
धनु राशि :- कार्य-कुशलता से हर्ष, योजना फलीभूत होगी, रुके कार्य प्रयास से बनेंगे, ध्यान दें।
मकर राशि :- उद्विघ्नता, असमंजस का वातावरण मन को क्लेश-युक्त बनाये रखेगा।
कुंभ राशि :- बिगड़े हुये कार्य बनेंगे, योजनायें फलीभूत होंगी, सफलता के साधन अवश्य जुटायें।
मीन राशि :- धन का व्यर्थ व्यय, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेत्र करने से हानि हो सकती है, सावधान रहें।
