राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 जून 2020)

मेष – The Chariot : आज का दिन आपके लिए उन सभी चीजों पर सख्ती से काम करने का है जो आपकी तरक्की या सफलता में बाधा बनती हैं। कुछ लोग या आदतें ऐसी हो सकती हैं, जिनके त्याग करने से आपको सफलता आसानी से मिल सके। आपके लिए चीजों के प्रति अपना समर्पण दिखाने का है। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को बेहतर करने के लिए नई पहल कर सकते हैं। 

 

वृष – Five of Swords : आज का दिन कुछ अच्छी खबर लेकर आ रहा है। आज आपको दूर स्थानों से भी कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। आपमें से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है। आपको अपनी योजना पर तेजी से काम शुरू करना पड़ सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजें करनी पड़ सकती हैं जो उस समय आपको ठीक नहीं लगे लेकिन ये आगे चलकर आपको काफी लाभ दे सकती हैं। 

 

मिथुन – Page of Pentacles : आज का दिन आपके लिए कुछ अलग तरह के संकेत लेकर आ रहा है। कुछ लोगों से आपको नकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है, जो आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। अपने साथियों के साथ संभलकर चलने का दिन है। उन्हें आपके आसपास रहना पसंद है लेकिन आज थोड़ा सावधान रहें, अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। अन्यथा कुछ जरुरी काम अटक सकते हैं। 

 

कर्क – Six of Wands आज आप जो भी काम करें, उसमें अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको कुछ परिस्थितियों में आज खुद को डालने से बचना चाहिए, खासकर उन चीजों से जिसमें विवाद या बहस होने के संकेत हों। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। कोई आपको धोखा दे सकता है या आपको किसी मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा ना करें। आज दोस्तों के साथ समय बिताएं। 

 

सिंह – Two of Cups : आज आपका मन काम में कम लगेगा। चीजों को टालने या जल्दी पूरा करने के मूड में रहेंगे। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थोड़ा अस्थिर सा महसूस करेंगे। आज आपको आराम करने और साथी के साथ समय गुजारने की सलाह दी जाती है। आज कुछ महत्वपूर्ण कामों पर अगर निर्णय करना हो तो उसे टाल सकते हैं। आलस्य आप पर हावी रह सकता है।

 

कन्या – The High Priestess : आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता और समय की कमी वाला हो सकता है। आपको कम समय में अधिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकता है। कुछ लोगों को आज संसाधनों की कमी महसूस हो सकती है। तनाव और थकान से बचने के लिए आज आप किसी के साथ बहस में ना पड़ें। आज कुछ नए अवसरों के मिलने के भी संकेत हैं। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। 

 

तुला – The Tower : आज का दिन आपके लिए कुछ नई शुरुआतों के लिए है। अपने आसपास की परिस्थितियों पर पूरी नजर रखते हुए अपने कामों की प्राथमिकता तय करें। पुराने कामों को निपटाकर कुछ नया शुरू करने का दिन है। आप कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से आज एक सुखद मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध भी मजबूत और मधुर रहेंगे।  

 

वृश्चिक – The Empress : आज का दिन आपके संपर्क बढ़ाने और कुछ नए लोगों से जुड़ने का है। आपके लिए समय सहायक है। कोई नया सदस्य आपकी टीम में शामिल हो सकता है। टीम को प्रोत्साहित करें और उन्हें प्रेरित करें क्योंकि जब आपको इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी तो वे आपका समर्थन करेंगे। आपकी लीडरशिप में बहुत अच्छा प्रभाव आएगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं।

 

धनु – Queen of Swords : आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। आज आपकी कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी होने के योग बन सकते हैं। जो काम आप काफी समय से नहीं कर थे, वो हो सकता है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है या मिलने के संकेत मिलेंगे। आपको अपने कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए। अपने कुछ राज आप किसी भी दोस्त के सामने प्रकट ना करें। 

 

मकर – Five of Wands : आज का दिन आपके लिए अपनी कुशलता और योग्यता के साथ सफलता प्राप्त करने का है। आज कुछ लोगों को प्रतिस्पर्धाओं में भी सफलता मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों के आगे रहेंगे। कई मामलों में आप प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे रहेंगे और अपने किसी प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने की ओर तेजी से आगे भी बढ़ेंगे। आज परिवार के साथ आने वाले महीनों में कहीं लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। 

 

कुम्भ – Ace of Pentacles : आज का दिन आपके लिए कुछ तकलीफ वाला रह सकता है। कुछ विवाद या तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी मामले में अपनी राय रखेंगे लेकिन लोग हो सकता है उसे तवज्जो ना दें। आज आप अपने आप में व्यस्त रहने की कोशिश करेंगे तो ठीक रहेगा। आपके लिए दिन कुछ चीजों में अपनी परिस्थितियों से समझौता करने एवं स्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया करने का है।

 

मीन – Four of Swords : आज आपके लिए दिन दूसरों के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने का है। जिन लोगों से आप प्रभावित हैं, उनसे अपने लिए कोई सलाह ले सकते हैं। ये आपके लिए लाभकारी होगा। उन लोगों का सम्मान करें जो व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपका समर्थन करते हैं। कई लोगों को आपकी तरक्की और सफलता प्रभावित कर सकती है। आपको नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। 

Leave a Reply