रिवर व्यू में ठेला संचालक बिना मास्क पहने व्यंजनों के साथ परोस रहे कोरोना
बिलासपुर । कोरोना ने अपने दहशत की एक ऐसी दास्तां लिख दी है जो अनंतकाल तक भुलाई नहीं जा सकेगी, करोड़ों संक्रमित लाखों की मौत पर ये कयामत स मंजर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लोग डर के साए में जी रहे हैं ऐसा बीते 100 साल पहले हुआ था जब ऐसी ही घातक महामारी के चलते लोगों की जान गई थी, वहीं अब एक बार फिर इस वैश्विक महामारी ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है। इस जानलेवा और घातक बीमारी से बचने ना दवा काम आ रही है और ना ही दुआ ऐसे में क्या करें सब यही सोच रहे हैं।
कोरोना एक ऐसी घातक बीमारी है जो कब किसको हो जाए पता ही नहीं चलता, और अब तो कई लोगों में इसके लक्षण भी नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले बढ़ गई है। इसके बावजूद लोग अब भी गंभीर नहीं है। शासन ने कोरोना से एहतियात बरतने नियम बनाया है। जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सैनिटाइजर का उपयोग और घर से निकलते वक्त मास्क पहनने की अनिवार्यता रखी गई है।
इसके बावजूद प्रदेश की न्यायधानी में कुछ ना समझ लोग अपनी जान खुद जोखिम में डाल रहे हैं। शायद इन्हें कोरोना का डर नहीं है और ना ही अपनी जान की परवाह, तभी तो रिवर व्यू स्थित चौपाटी में अपने परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में लोग यहा पहुंच रहे हैं, और चौपार्टी में व्यवसाय करने वाले व्यवसाई भी न तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे है। वही सोशल डिस्टेंसिंग की तो खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिससे यहाँ वांजनो के साथ कोरोना भी परोसा जा रहा है।
पर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो रिवर व्यू कोरोना का हॉटस्पॉट बन सकता है। शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि वह इस ओर ध्यान दे साथ ही रिवर व्यू में व्यवसाय करने वाले और यहां आने वाले लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही बिलासपुर में भी कोरोना यमराज बना बैठा है जिसे देखते हुए यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि अब आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है अभी भी वक्त है संभल जाएगी वरना पछताने के लिए शायद आप जि़ंदा न रहे।
