रुझानों में क्लीन स्वीप की तरफ NDA, 36 सीटों पर बढ़त

पटना: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) का आज रिजल्ट आएगा. बिहार में 40 लोकसभा सीटों (Bihar Lok sabha seats) पर चुनाव लड़े 626 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी आज ही होगा. सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती (Vote counting) शुरू हो गई है. वोटों की गिनती में लगाए गए सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं. निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं मतगणना की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है. केंद्र में सरकार बनाने में लोकसभा चुनाव 2019 का रिजल्ट (Lok sabha election results 2019) काफी मायने रखता है. 
बिहार के 40 सीटों पर वोटों की गिनती 
– उजियारपुर लोकसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी नित्यानंद राय ने 21546 वोट से आगे चल रहे हैं.

– पांच राउंड की गिनती के बाद बेगूसराय में गिरिराज सिंह को 37313, सीपीआई के कन्हैया कुमार को 18897 और आरजेडी के तनवीर हसन 13986 मते मिले हैं.

– दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर पांचवें राउंड की गिनती के बाद 62000 मतों से आगे चल रहे हैं.

– सारण लोकसभा सीट से राजीव प्रताप रूडी पहले राउंड में 7400 मतों से आगे चल रहे हैं.

– कटिहार लोकसभा सीट पर दो चरण की गिनती पूरी हो चुकी है. जेडीयू उम्मीदवार ने 10 हजार मतों से बढ़त बना ली है. कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर लगातार पीछे चल रहे हैं.

– बांका लोकसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी गिरधारी यादव 2200 मतों से आगे चल रहे हैं.

– दो राउंड की गिनती के बाद बेतिया से बीजेपी प्रत्याशी 27000 और वाल्मीकिनगर से जेडीयू प्रत्याशी 17000 मतों से आगे चल रहे हैं.

– पहले राउंड की गिनती के बाद बेतिया से बीजेपी प्रत्याशी 16259 मतों से आगे चल रहे हैं,

– मधेपुरा लोकसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव आगे चल रहे हैं. आरजेडी उम्मीदवार शरद यादव दूसरे नंबर पर हैं.

– गोपालगंज से जेडीयू को 60 फीसदी, जबकि आरजेडी को महज 22 फीसदी मत मिले हैं. पहले राउंड की गिनती के बाद 8 हजार मतों से जेडीयू के डॉक्टर आलोक कुमार सुमन आगे चल रहे हैं.

– मधुबनी लोकसभा सीट से बीजेपी के अशोक यादव 25 हजार मतों से आगे चल रहे हैं. वीआईपी के बद्री पूर्वे दूसरे नंबर पर हैं.

– पहले चरण की काउंटिंग में पूर्णिया लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के उदय सिंह पीछे चल रहे हैं.

– सासाराम लोकसभा सीट से एनडीए के छेदी पासवान आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की गिनती के बाद छेदी पासवान को 16304 और कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार को12152 मत मिले हैं.

– सीतामढ़ी लोकसभा सीट से NDA प्रत्याशी 15 हजार मतों से आगे चल रहे हैं.

– सुपौल लोकसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत 15 हजार मतों से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन से आगे चल रहे हैं.

– मुजफ्फरपुर लोक सभा सीट पर पोस्टल बैलेट में एनडीए उम्मीदवार अजय निषाद आगे चल रहे हैं. महागठबंधन के प्रत्याशी राजभूषण निषाद पीछे चल रहे हैं.

– वैशाली लोकसभा सीट से पोस्टल बैलेट की गिनती में लोजपा उम्मीदवार वीणा सिंह आगे चल रही हैं. आरजेडी प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह पीछे चल रहे हैं.

– बेगूसराय लोकसभा सीट पर फर्स्ट राउंड की गिनती के बाद गिरिराज सिंह को 5610, तनवीर हसन को 4938 और कन्हैया कुमार को 4738 मत मिले हैं. 

– मुंगेर से जेडीयू उम्मीदवार और नीतीश कुमार के करीबी ललन सिंह आगे चल रहे हैं. बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार पुतुल सिंह पीछे चल रही हैं.

– गया से जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं. जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार मांझी को यहां से बढ़त है.

– झंझारपुर लोकसभा से जेडीयू के आरपी मंडल 3500 मतों से आगे चल रहे हैं. आरजेडी उम्मीदवार गुलाब यादव दूसरे नंबर पर हैं.

– कटिहार लोकसभा सीट के छह विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड की गिनती में जेडीयू बढ़त मिली है. जेडीयू प्रत्यशी दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस प्रत्यशी तारिक अनवर से 10 महजार मतों से आगे चल रहे हैं.

– शुरुआती रुझानों में 11 में से 9 सीटों पर BJP और गठबंधन को बढ़त है. बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह चल रहे हैं आगे

– रुझानों में वाल्मीकि नगर से जेडीयू प्रत्याशी बैधनाथ महतो और पश्चिम चंपारण से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल आगे चल रहे हैं.

– बिहार में अबतक 9 लोकसभा सीटों के रुझान आए हैं. इनमें सात पर बीजेपी और उसके सहयोगी वहीं, 2 पर महागठबंधन को बढ़त.

– सीवान लोकसभा सीट पर प्रशासन की कुव्यवस्था के कारण काउंटिंग शुरू नहीं हुई है.

– बिहार की 40 सीटों पर हो रही काउंटिंग को लेकर रुझान आने शुरू हो चुके हैं. पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में गया है.

– पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उनका कहना है कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है, जिन्होंने पांच साल में बहुत काम किया है. इस काम पर ही जनता विश्वास जता रही है. पूरे देश में एनडीए की जीत होगी और मोदी जी फिर से पीएम बनेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता ही हमारे लिए मां और पिता हैं. हम उसके लिए काम करते रहे हैं.

– पटना साहिब से एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उनका कहना है कि आज ऐतिहासिक नतीजे आएंगे. रिजल्ट से पहले की रात रविशंकर प्रसाद ने संगीत सुनकर और परिजनों से बात करके बितायी. ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की आलोचना की और कहा जब मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीते, तब ईवीएम पर सवाल नहीं उठे. ममता दीदी और मनमोहन सिंह भी इवीएम से हुए चुनाव से सत्ता में रहे. हथियार लहरनेवाले पूर्व विधायक पर रविशंकर प्रसाद ने कार्रवाई की मांग की.

– पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के आवास पर लड्डू बंटने लगे हैं. समर्थक फूल और माला लेकर केंद्रीय मंत्री के आवास पहुंचने लगे हैं. सभी को विश्वास है कि पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद जीत दर्ज किए हैं. समर्थकों का कहना है कि आज का दिन खास है. दो लाख वोट से रविशंकर प्रसाद जीतेंगे.

– पटना के डीएम कुमार रवी ने कहा कि मतगणना केंद्र की कड़ी सुरक्षा की जा रही है. साथ ही ब्रजगृह को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विजय जुलूस पर पाबंदी है. जीतने वाले प्रत्याशियों को जुलूस निकालने के लिए परमिशन लेना होगा.

– मतगणना केंद्र पहुंचने से पहले दरभंगा लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने पूजा अर्चना की. दरभंगा राज परिसर स्थित मां श्याम माई मंदिर उन्होंने पूजा किया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जीत तय है. साथ ही कहा कि पूरे देश में मोदी लहर है. बिहार के सभी सीटों पर भी एनडीए गठबंधन की जीत होगी.

– अररिया से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह ने भी काउंटिंग शुरू होने से पहले पूजा-अर्चना की.

– बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और उजियारपुर से पार्टी के प्रत्याशी  नित्यानंद राय ने काउंटिंग शुरू होने से पहले पूजा अर्चना की है. समस्तीपुर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद मतगणना स्थल के लिए होंगे रवाना. नित्यानंद राय का दावा है कि एनडीए की बिहार की 40 सीटों पर जीत होगी.

– विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरण की प्रक्रिया छह बजे के बाद शुरू होगी.

-रैंडम तरीके से पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पेपर स्लिप का मिलान ईवीएम में पड़े वोट से करने के बाद अपराह्न चार बजे से परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे

– दो बजे तक वोटों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है

– मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद नौ बजे से मतगणना के प्रारंभिक रुझान मिलने लगेंगे.

-मतगणना को लेकर 243 विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर 15 हजार कर्मी लगाए गए हैं.

बिहार में महागठबंधन VS एनडीए की लड़ाई
बिहार में लोकसभा चुनाव (Lok sabha Chunav) की लड़ाई में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है. एनडीए में बीजेपी, जदयू और लोजपा मुख्य पार्टियां हैं. वहीं महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, जीतन राम मांझी की हम, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और मुकेश सहनी की वीआईपी शामिल हैं. महागठबंधन को बिहार में जातीय समीकरण बिठाने के लिए तैयार किया गया है. एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को आगे करके वोट मांगे हैं, तो बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव ने किया है.
 

Leave a Reply