रेलवे स्टेशनों पर होम गार्ड के जवानों पर वसूली का आरोप

नई दिल्ली । रेलवे स्टेशनों पर बैगेज स्केनर मशीनों से यात्रियों के सामान को आगे बढ़ाने की एवज में दिल्ली होम गार्ड के जवानों पर वसूली का आरोप लगा है। निजामुद्दीन स्टेशन पर यह लेन-देन सीसीटीवी में कैद हुआ है। आरपीएफ दिल्ली मंडल के सुरक्षा आयुक्त ने दिल्ली पुलिस रेलवे को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। इस बारे में आरपीएफ अधिकारियों को लगातार यात्रियों की शिकायतें मिल रही थीं। चिट्ठी लिखने से पहले जीआरपी ने कई बार मौखिक रूप से जीआरपी से इसकी शिकायत की थी। निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैगेज स्केनर मशीन पर तैनात होमगार्ड के जवान सामान स्केनर से आगे बढ़ाने के एवज में यात्रियों से पैसे मांगते हैं। पैसे न देने पर वह सामान में कुछ न कुछ कमी निकाल उसे रोक देते थे। इस बारे में स्टेशन स्तर के आरपीएफ अधिकारियों ने जीआरपी के अधिकारियों को कई बार कहा। लेकिन हालत नहीं सुधरे। जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने में दिल्ली होमगार्ड की भी मदद लेती है। 

पुलिस उपायुक्त, रेलवे दिनेश गुप्ता का कहना है कि यह संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता लगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी स्केनर मशीनों पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनकी इन मशीनों पर ड्यूटी ही न लगाई जाए। खासकर निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों से इन्हें तुरंत हटाया जाए। इससे रेलवे की अंदरुनी सुरक्षा में तैनात आरपीएफ व बाहरी सुरक्षा में तैनात जीआरपी दोनों फोर्स की साख खराब होती है। शिकायत में कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी स्केनर मशीनों पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनकी इन मशीनों पर ड्यूटी ही न लगाई जाए। खासकर निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों से इन्हें तुरंत हटाया जाए। इससे रेलवे की अंदरुनी सुरक्षा में तैनात आरपीएफ व बाहरी सुरक्षा में तैनात जीआरपी दोनों फोर्स की साख खराब होती है।

Leave a Reply