लड़के ने खुद बताया, कैसे और क्यों किया मां-बहन का कत्ल

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में अपनी मां और बहन का कत्ल करने वाले नाबालिग आरोपी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि उसका अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ था. इस दौरान न जाने उसे क्या हुआ और उसने बैट से इस दोहरे कत्ल की वारदात को अंजाम डे डाला.
पुलिस कस्टडी में मौजूद डबल मर्डर के नाबालिग आरोपी से बातचीत की. जानिए उसने बातचीत में क्या कहा-
रिपोर्टर- क्या हुआ था?
आरोपी- पता नहीं मम्मी का झगड़ा हो गया था बस. इसलिए गुस्से में आके अपने आप जो होता गया. मुझे समझ नहीं आया कि क्या किया मैंने.
रिपोर्टर- किससे हो गया था झगड़ा मम्मी का?
आरोपी- मेरा.
रिपोर्टर- तुम्हारा मम्मी का झगड़ा हो गया था?
आरोपी- हां.
रिपोर्टर- तुमने किस चीज़ से मारा?
आरोपी- वो मुझे… बैट से.
रिपोर्टर- क्रिकेट खेलने वाले बैट से मारा था?
आरोपी- हां.
