लड़कों ने किया था जीना हराम, परेशान छात्राएं सुरक्षा के लिए पहुंची हाईकोर्ट

प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती हैं, लेकिन सरकारी स्कूल की पांच छात्राएं अपने-आप को स्कूल के अंदर सुरक्षा देने के लिए हाईकोर्ट पहुची हैं. मामला गुरुग्राम  के मानेसर सीनियर सैकेंडरी गर्ल्स स्कूल का हैं, जहां छात्राएं अपने-आप को स्कूल के अंदर भी सुरक्षित नहीं समझती हैं और इसी के चलते मानेसर के सरकारी स्कूल की पांच बेंटियों ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

बेटियों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

दरअसल गुरुग्राम के मानेसर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों ने अपनी सुरक्षा के लिए  शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं. गुरूग्राम के मानेसर गर्ल्स स्कूल में परिसर के अंदर, डाकखाना, पीएचसी और पंचायत घर बनाया हुआ हैं, जिसके चलते अक्सर लोगों का यहां आना जाना लगा रहता हैं और इन्ही लोगों का फायदा उठाकर कुछ आवारा किस्म के युवक भी यहां आ जाते हैं लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं.

सुरक्षा के लिए कोर्ट की शरण में पहुंची बेटियां

लोगों के मुताबिक इससे पहले भी छात्राओ ने अपने परिवार और गांव वालों के सामने आवाज उठाई हैं, जिसके बाद गांव वालों ने प्रिसिपल, थाने, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और डीसी को लिखित में शिकायत की थी, लेकिन  कोई भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद छात्राओं ने मजबूरी में अपनी पढ़ाई पूरी करने और अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं.
वहीं छात्राओं के अनुसार बदमाशों के द्वारा कई बार स्कूल के अंदर चोरी और भद्दे कंमेंट्स भी दीवारों पर लिखे जा चुके हैं, इसके अलावा तेजाब भी शरारती तत्वों की तरफ से रात के अंदर में स्कूल की दीवारों पर फेंका गया हैं, जिसके बाद मजबूरन सरकार से सुरक्षा मांगने के लिए कोर्ट की तरफ इन बेटियों को रूख करना पड़ा है.
 

Leave a Reply