लाइका ने तोड़ी करन जौहर के साथ फिल्मों की डील

पिछले साल दिसंबर में ऐसी खबर आई थी कि करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शन से हाथ मिलाया है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच 5 बड़ी फिल्मों की डील हुई थी। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो लाइका ने इस डील से हाथ खींच लिए हैं। इसकी असली वजह सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों प्रोडक्शन हाउस फिलहाल साथ में कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। करन जौहर अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर '2.0' के हिंदी वर्जन के लिए लाइका प्रोडक्शन के साथ बतौर डिस्ट्रीब्यूटर काम कर चुके हैं, जो 2018 में रिलीज हुई थी।
 

Leave a Reply