लुधियाना में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही

लुधियाना । शहर में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वाहन चोर गिरोह सड़क पर खड़े वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। चाेराें ने शहर में खड़ी एक स्विफ्ट कार व दो बाइक चोरी कर लिए। जिसकी शिकायतों पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सराभा नगर नहर के समीप से एक स्विफ्ट कार चोरी हो गई। मालिक की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
देव नगर निवासी दविंदर सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह किसी काम से सराभा नगर नहर के समीप गया था। उसने अपनी कार वहां खड़ी की और काम से चला गया। जब वापस लौटा तो कार चोरी हो चुकी थी। वहीं एक अन्य मामले में थाना माडल टाउन की पुलिस ने बाइक चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता जवाहर नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसने अपना बाइक मॉडल टाउन अस्पताल के बाहर लॉक लगाकर खड़ा किया था। जोकि वहां से चोरी हो गया।
थाना मेहरबान की पुलिस ने भी बाइक चोरी होने की शिकायत पर एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बाजड़ा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को वह अपने स्प्लेंडर बाइक पर एकता कालोनी के पास काम से गया था। जहां उसने अपना बाइक खड़ा किया। जब काम खत्म कर लौटा तो बाइक चोरी हो चुका था। गाैरतलब है कि शहर में वाहन चाेरी की वारदातें बढ़ने से लाेगाें में दहशत का माहाैल है। लाेगाें ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि वाहन चाेरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
