लॉकडाउन के बीच राजधानी में 39 डिग्री पहुंचा पारा

भोपाल । राजधानी सहित प्रदेशभर का मौसम अब साफ हो गया है। इसके चलते राजधानी सहित प्रदेशार में तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। शनिवार को राजधानी में दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। इससे शनिवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। वहीं रात का पारा भी 24 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी इजाफा हो गया है। शनिवार को प्रदेश के 10 शहरों का पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ। शनिवार को खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 42.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक अब राजधानी सहित प्रदेशभर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अगले सप्ताह तक राजधानी में दिन का पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। राजधानी सहित प्रदेश में लॉकडाउन है। इस वजह से गर्मी का असर अभी समझ नहीं आ रहा। 

Leave a Reply