लॉकडाउन: मुंबई में दूल्हा, बरेली में दुल्हन, रायपुर से पंडित जी ने कराई ऑनलाइन शादी

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए देश भर में लॉकडाउन 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है. इस दौरान पहले से तय कई शादियों को स्थगित कर दिया गया है. लेकिन इस बीच हुई एक अनोखी शादी की चर्चा छत्तीसगढ़ में खूब हो रही है. लॉकडाउन में मुंबई में फंसे दूल्हे और बरेली में रह रही दुल्हन की आनलाइन शादी रायपुर के एक पंडित ने कराई है. शादी की हल्दी, मेहंदी समेत अन्य सभी रस्में भी ऑनलाइन ही कराई गई.

अपने तरीके की इस अलग अंदाज में हुई शादी में मंडप सजा, शहनाई और ढोल भी बजा हालांकि लॉकडाउन के कारण बारात नहीं निकली. लोगों की भीड़ नहीं हुई, पर दूल्हे के सर सेहरा बंधा और दुल्हन सज कर फेरों पर आयी. ठीक पांच बजे विवाह की विधि शुरू हुई पंडित जी ने मंत्रोच्चार शुरू किया. इस विवाह को संपन्न कराया आई बी सी फेम सेलेब्रटी पंडित पीएस त्रिपाठी ने अमेरिका, कनाडा, पुणे, रायपुर और बरेली के सैकड़ों रिश्तेदार वर और वधू को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से आशीर्वाद देने को इकठ्ठा हुए.

नि:शुल्क हुई शादी
पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शादी नि:शुल्क थी. देव पूजन के साथ शुरू हुई विवाह की विधि में वर पूजन हुआ, कन्या पूजन हुआ, शाखोच्चार और कन्यादान भी हवन हुआ, सप्तपदी हुई, भगवान के फेरे भी लिए, ध्रुवदर्शन के साथ वर वधु को रिश्तेदारों ने ऑन लाइन आशीष  भी दिया,इधर कुछ लोगों के इस तरह के विवाह की प्रक्रिया परभी लगाए प्रश्न चिह्न, मगर इस कोरोना महामारी ने मानव जीवन को जबरदस्त प्रभावित किया, सोशल डिस्टेंसिंग और फिजिकल डिस्टेंसिंग ने भारत में बहुत सारी रीते बदल गयी.

कानून का पालन करते हुए शादी
पंडित त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय सनातन की रीत मानते हुए दो परिवारों ने ऑनलाइन विवाह की मंजूरी दी और विवाह हुआ भी. हालाँकि समाज में अभी भी इस परिस्थिति में देश का कानून का पालन करते हुए इस ऑनलाइन शादी की झिझक दिखी. इस ऑनलाइन शादी में पुराने लोगों और कर्मकांडियों का विरोध भी किसी स्तर पर दिखा, मगर डांग और नारंग परिवार ने इसे अपनाया.

होनी थी डेस्टीनेशन वेडिंग
दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर में रहने वाले संदीप डांग के बेटे सुषेण का विवाह बरेली के कृष्ण कुमार नारंग की बेटी कीर्ती नारंग के साथ दो साल पहले तय हुआ था और 19 अप्रैल को डेस्टीनेशन वेडिंग होनी थी. इसके लिए उत्तराखंड के एक रिजॉट्स को बुक भी किया गया था. नाते-रिश्तेदारों को निमंत्रण भी जा चुका था. शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं,लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हो गया.चूंकि विवाह तय मुहूर्त पर ही कराया जाना था. इसलिए वर और वधू पक्ष ने ऑनलाइन सुविधा के इस जमाने में तकनीक के सहारे शादी कराने का फैसला किया.

Leave a Reply