लोकल ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

डोंबिवली। मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के कहते चलती लोकल से गिरकर एक 30 साल की महिला की मौत का मामला ताजा ही है कि मध्य रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह डोंबिवली-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच एक २६ साल के युवक की  २६ वर्षीय चलती लोकल से गिरकर मौत हो गई. मृतक युवक का नाम शिव वल्लभ कुमार है और वह डोंबिवली में रहता था. बताया गया है कि वह मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में एक निजी कंपनी में काम करता था. हर रोज की तरह गुरुवार सुबह ८ बजाकर ५० मिनट पर उसने मुंबई जाने के लिए फ़ास्ट ट्रेन पकड़ी. लेकिन ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के चलते डोंबिवली-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच संतुलन बिगड़ने से वह चलती लोकल से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Leave a Reply