लोकसभा चुनाव 2019 में हारे सुनील जाखड़ को अब विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा, मंथन जारी

नसभा स्पीकर के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं। इनमें, अपनी पंजाब एकता पार्टी बनाकर बठिंडा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाले भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा का इस्तीफा भी शामिल है,

वहीं 84 दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सियासत छोड़ने वाले दाखा से आप विधायक एचएस फूलका का इस्तीफा भी विचाराधीन है। इनके अलावा आप से अलग हुए विधायकों के इस्तीफे भी विचाराधीन हैं। प्रदेश कांग्रेस इन्हीं खाली हो रही सीटों का अवलोकन कर रही है कि इनमें से किस सीट पर जाखड़ को चुनाव में उतारना सही रहेगा।
कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार, एचएस फूलका का इस्तीफा अगर स्वीकार कर लिया जाता है तो खाली होने वाली दाखा सीट को सुनील जाखड़ के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। यह विधानसभा क्षेत्र लुधियाना संसदीय सीट के तहत आता है, जहां से कांग्रेस से रवनीत सिंह बिट्टू लगातार दूसरी चुनाव जीते हैं।

पार्टी का यह भी मानना है कि यह क्षेत्र कांग्रेस समर्थकों का रहा है और जाखड़ को इस हलके से चुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी।  इस बीच सुनील जाखड़ के करीबियों का कहना है कि जाखड़ फिलहाल विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं और उनकी ओर से कोई पेशकश भी नहीं की गई है।

फिर भी, कुछ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जाखड़ के लिए पांच साल इंतजार करने की बजाए विधानसभा चुनाव में उतरना ज्यादा अच्छा रहेगा और पार्टी उन्हें इसके लिए मना लेगी।

Leave a Reply