वंदे मातरम को दिया जाए जन गण मन के समान दर्जा

नई दिल्ली। राष्ट्रगीत वंदे मातरम को जन-गण-मन के समान दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को एक याचिका दायर की गई। ये याचिका अधिवक्ता व भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रगान किसी देश का वह गीत होता है जो उस देश के सभी राष्ट्रीय महत्व के अवसरों पर अनिवार्य रूप से गाया जाता है जबकि राष्ट्रगीत हर उस अवसर पर गाना अनिवार्य नहीं है। हमारे देश का राष्ट्रगान "जन गण अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता है" जबकि हमारा राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" है |इससे पहले सोमवार को दिल्ली दंगों के आपराधिक साजिश रचने की मामले में आरोपित कपड़ा निर्यातक मोहम्मद सलीम खान की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता व न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 20 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी।

Leave a Reply