वन मंत्री की बैतूल में सर्जिकल स्ट्राइक

- दो डीएफओ समेत आठ कर्मचारियों पर गिरी गाज
- मंत्री उमंग सिंघार ने जंगल मे जाकर की पोधो की गणना
वन मंत्री उमंग सिंघार गुरुवार को बैतूल के जंगल मे सर्जिकल स्ट्राइक कर शिवराज सरकार मे हुए वृक्षा रौपन की मैदानी हकीकत जानी तो उनके पैर तले से ज़मीन खसक गई । मौके पर पन्द्रह प्रतिशत पौधे मिलने से खासी नाराज़गी जताते हुए मंत्री सिंघार ने दो डीएफओ समेत आठ वनकर्मियों पर गाज गिरा दी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पीसीसीएफ जेके मोहंती भी उपस्तिथ रहे।
बुधवार शाम को बैतूल पहुंचकर वन मंत्री उमंग सिंघार ने बैतूल वन वृत की शाहपुर रेंज की पाठई बीट अंर्तगत कक्ष क्रमांक 227 में दो जुलाई 2017 को शिवराज सरकार ने वृक्षा रोपण कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था एवं बना कर खूब वाही लूटी थी। कांग्रेस के सत्त्ता में आने के बाद मई माह में वन मंत्री उमंग सिंघार ने इसकी रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट मिलने के बाद वन मंत्री श्री सिंघार ने बैतूल से इस कि पड़ताल की तो हकीकत जानकर हैरान हो गए। रिपोर्ट आने के बाद पहले सैटेलाइट इमेजरी से ओर फिर स्वयं ने भौतिक सत्यापन के लिए बैतूल को चुना था ।
इस तरह की पौधों की गणना
कक्ष क्रमांक 227 में सौ बाई सौ के पांच प्लाट बनाकर तथा पांच टीमो का गठन कर गणना की गई ।टीम से मिली रिपोर्ट में यह पाया कि सरकारी रिपोर्ट में 15625 पौधे रोपित होना था लेकिन गढ्ढे ही 9375 खोदे गए साथ प्रतिशत को आधार मानकर की गई गणना में जीवित पौधे मात्र 2343 ही मिले यानी मात्र 15 प्रतिशत पौधे ही जीवित मिले है ।
डीएफओ,एसडीओ रेंजर पर गिरी गाज
वन मंत्री ने वनकर्मियों के साथ अपने प्रतिनिधियों को साथ रख कर किये भौतिक सत्यापन के बाद उत्तर वन मण्डल के तात्कालीन डीएफओ संजीव झा,वर्तमान डीएफओ राखी नन्दा,एसडीओ बीपी बथमा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए वन मुख्यालय अटैच कर दिया है वंही शाहपुर रेंज के तात्कालीन रेंजर गुलाब सिंह बर्डे, वर्तमान रेंजर जीएस जाटव,वनपाल मूलचंद परते,फीरोज खान ओर नाकेदार सतीश कवडे को निलंबित कर दिया है।
इनका कहना है
शिवराज सरकार में यह भी एक बड़ा घोटाला है मुख्यालय जो रिपोर्ट भेजी गई थी उसपर भरोसा ही नही हो रहा रहा था । रिपोर्ट के बाद हमने तकनीक का सहारा लिया इसके बाद हमने हकीकत जानने मौके पर भी पहुंचे जहां बाद घोटाला सामने आया है ।इस पूरे मामले में जिन अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई उनके खिलाफ हम सख्त कार्यवाही कर रहे है ।
उमंग सिंघार
वन मंत्री,मप्र शासन
