वरुण आज भी खाते हैं पापा की डांट 

आप यदि सोचते हैं कि फिल्मी दुनिया के बच्चे बड़े होने और कमाने लग जाने के बाद अपने पिता की डांट और मार से बच जाते हैं तो आप गलत हो सकते हैं। दरअसल दबंग हीरो सलमान खान के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो टाइगर खान यानी अपने पिता सलीम खाने से कितना डरते हैं, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हैं, जिन्हें आज भी उनके पिता और फिल्म निर्देशक डेविड धवन की डांट खानी पड़ती है। वैसे आपको बतला दें कि वरुण और उनके पिता डेविड के बीच में खास तरह की बॉन्ड हैं। इस पिता-बेटे की जोड़ी को अब लोग एक्टर और डायरेक्टर वाली जोड़ी के तौर पर भी देख रहे हैं। ऐसे ही कुछ रिश्तों वाली बातों को यहां बताया जा रहा है, जिन्हें खुद एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताईं। दरअसल डेविड धवन ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि बतौर निर्देशक तो वो वरुण को भी दूसरे एक्टर्स की तरह ही ट्रीट करते हैं या यूं कहें कि उससे भी बुरी तरह तो ठीक होगा। बकौल डेविड, वरुण अगर अच्छा शॉट नहीं दे पाता है तो वो उसे किसी के भी सामने बुरी तरह डांट देते हैं। वैसे डेविड धवन का तो यही मानना है कि वरुण के काम में पहले के मुकाबले काफी निखार आ चुका है। दरअसल शुरुआती वक्त में शूटिंग के दौरान वरुण को नर्वसनेस रहती थी, वह जुड़वा-2 करने के दौरान खत्म हो गई। अब वरुण एक अच्छे अभिनेता की ही तरह उभर चुके हैं और लगातार मेहनत भी कर रहे हैं। अपने पिता के संबंध में वरुण का कहना था कि वो तो अपनी फिल्मों को लेकर काफी सेलफिश हैं और यही बात उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। बहरहाल वरुण पिता के साथ काम करने के बाद काफी संतुष्ट हैं। बकौल वरुण पिता ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। यही वजह है कि पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने सिने दर्शकों को 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा-2' जैसी दो बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब यह जोड़ी फिल्म 'कुली नंबर-1' लेकर आ रही है, देखिए दर्शकों से क्या रिस्पांस मिलता है।  
 

Leave a Reply