वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु का स्वर्ण पदक बैडमिंटन इंडस्ट्री के लिए भी तोहफा, कारोबारी बोले- शुक्रिया

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली खिलाड़ी पीवी सिंधु की वजह से जालंधर की बैडमिंटन इंडस्ट्री चमक उठी हैं। खेल उद्योग कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। उनको यकीन है अब व्यापार पर छाए मंदी के बादल दूर होंगे। व्यापारियों को पूरा यकीन है कि आने वाले सर्दी के मौसम में बैडमिंटन और शटलकॉक का कारोबार पूरी तरह से गर्म होगा।
यही वजह है कि खेल उद्योग के कारोबारी तेजी के साथ माल तैयार कर डिमांड को पूरा करने में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर में बने बैडमिंटन रैकेट और शटलकॉक की भारत के अलावा विदेशों तक डिमांड हैं। लेकिन 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी और जुलाई 2017 से शुरू हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने कारोबारियों की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया था।

Leave a Reply