वाजपेयी के निधन पर 7 दिवसीय राजकीय शोक, सरकारी छुट्टी का ऐलान

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर केंद्र सरकार ने देश भर में 7 दिवसीय राजकीय शोक और दिल्ली में सरकरी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। कल दिल्ली, उत्तराखंड के सभी स्कूल, कालेज और दफतर बंद रहेंगे। व​हीं इस अवधि के दौरान देश भर में राष्ट्रीय ध्वज जहां नियमत रूप से लगाया जाता है वो झुका रहेगा। वाजपेयी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

 

बता दें कि वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद आज अखिल भारतीय आयुवज्ञान संस्थान :एम्स: में निधन हो गया । एम्स के अनुसार 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्हे  11 जून 2018 को एम्स में भर्ती कराया गया था और डाक्टरों की निगरानी में पिछले नौ सप्ताह से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। 

 

वाजपेयी के निधन के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी दिल्ली में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी गयी है। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर आज मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने दुख जताया और कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।  

Leave a Reply