वाणी कपूर ने दिशा पाटनी को किया सबसे सामने Kiss, ‘वॉर’ की सक्सेस पार्टी में आईं साथ नजर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। दोनों की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ सुपरहिट साबित हुई है और 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल होती दिखाई दी है। फिल्म के सक्सेस को एंजॉय करने के लिए स्टार्स ने एक पार्टी रखी जिसमें टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी के साथ पहुंचे।
फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी यहां मौजूद थीं। पार्टी के दौरान वाणी कपूर ने दिशा पाटनी को ‘किस’ किया जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, पैपराजी ने वाणी कपूर से पोज देने के लिए कहा। साथ में दिशा पाटनी खड़ी थीं तो वाणी कपूर ने दिशा पाटनी को ‘किस’ करते हुए फोटो क्लिक कराई जो अब वायरल हो रही है।
