वायनाड के लोगों से स्मृति की अपील- सावधान रहें, एक बार अमेठी को देख लें

लोकसभा चुनाव के रण में अब राजनीतिक पार्टियां आर-पार की लड़ाई लड़ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे, उसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में पर्चा दाखिल करेंगे. पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बाकी है, ऐसे में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है.
चुनाव आयोग पहुंचा ‘स्कर्ट वाली बाई’ का मामलाबीजेपी नेता जयकरण गुप्ता द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर की गई टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग पहुंच गया है. एक संगठन ने इस मामले को चुनाव आयोग के सामने रखा है. बीजेपी नेता ने प्रियंका गांधी के लिए ‘स्कर्ट वाली बाई’ शब्द का इस्तेमाल किया था.
एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज वायनाड में नामांकन कर रहे हैं, तो वहीं उनकी दूसरी सीट अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उनपर हमलावर हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले 15 साल से अमेठी के सांसद एक ऐसे व्यक्ति हैं जो यहां पर आते ही नहीं हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि इस देश को क्यों लूटा गया. मैं वायनाड के लोगों को चेताना चाहती हूं, उन्हें अमेठी आकर एक बार देखना चाहिए.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दक्षिण राज्यों के दौरे पर रहेंगे. शाह तेलंगाना के करीमनगर के साथ-साथ गुंटुर-विशाखापट्टनम में जनसभाएं करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज वेस्ट यूपी में रहेंगे. योगी मुजफ्फरनगर के रामराज, बुलंदशहर में जनसभा करेंगे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज बुलंदशहर में रोड शो करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर में रैली करेंगे. ऐसे में पीएम एक बार फिर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को निशाने पर ले सकते हैं. पिछली बार मेरठ की रैली में उन्होंने इस गठबंधन की तुलना ‘सराब’ से की थी. यूपी के अलावा पीएम उत्तराखंड के देहरादून में भी रैली करेंगे.
लोकसभा चुनाव के रण में अब राजनीतिक पार्टियां आर-पार की लड़ाई लड़ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे, उसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में पर्चा दाखिल करेंगे. पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बाकी है, ऐसे में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है.

Leave a Reply