वाहन चालक हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

  इलाहाबाद प्रयागराज । शहर के   सोरांव थाने की पुलिस वाहन चालक हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए चौबीस घंटे के अन्दर दो लोगों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया।  शहर के   सोरांव थाने की पुलिस की टीम ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून युक्त कपड़ा बरामद किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने    बताया शहर के   सोरांव थाने की पुलिस वाहन चालक हत्याकाण्ड उक्त खुलासा करते हुए  पत्रकारों से बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सोरांव के मोरहू गांव निवासी मन्चू उर्फ संजय हरिजन, राधेश्याम हरिजन पुत्र गोमचन्द्र है। जबकि हत्या में नामजद अभियुक्त् सागर पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल का इस वारदात से कोई सम्बन्ध नहीं मिला।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने    बताया  पूंछताछ के दौरान आरोपियों में संजय हरिजन ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व मेरे पिता अमृत लाल की तलाब में डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन डेढ़ वर्ष पूर्व संजय यादव से उसका विवाद हुआ। जिसमें संजय यादव ने धमकी देते हुए कहा कि जैसे तुम्हारे पिता को तालाब में डुबाकर मार डाला, उसी तरह तुम्हे भी मार डालेगे। जिसके बाद से पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मन लिया । योजना के तहत संजय यादव को बुलाकर ले गए ।  अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पहले गमछे से गला कस कर मार दिया और शिनाख्त मिटाने के लिए ईंट से चेहरा कूंच दिया। शव छोड़कर फरार हो गए। पकड़े आरोपियों में एक नाबालिग है। सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply