विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर पांच दिन में 9 डिग्री गिरा पारा

नागपुर। समूचे विदर्भ में ठंड बढ़ने लगी है। पर फिलहाल ज्यादा असर नागपुर में ही देखा जा रहा है। यहां पिछले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को उपराजधानी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। यह विदर्भ में सबसे कम है।

 

– विदर्भ के अन्य सभी शहरों में भी रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गोंदिया में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्धा में यह 11, यवतमाल- 11.4, ब्रह्मपुरी- 11.7, अमरावती- 13.4, अकोला- 13.5, बुलढाणा-14, चंद्रपुर- 15.6 तथा वाशिम में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

– मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। विदर्भ में भी कमोबेश यही स्थिति है। फिलहाल तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान रविवार के स्तर के आस-पास ही बना रहेगा।

क्या है कारण 

मौसम विभाग के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी होने से हिमालय की ओर से ठंड भरी हवाएं रही हैं। इसीका असर पूरे विदर्भ में देखा जा रहा है।

सुबह-शाम कोहरा

ठंड के कारण सुबह कुछ समय के लिए सुबह-शाम कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। हालांकि नमी का स्तर कम होने से दृश्यता की परेशानी नहीं हो रही है। दिन का तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर ही बना रहा।

Leave a Reply