विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी

जयपुर । शहर में एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में झोटवाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि शांति नगर झोटवाडा निवासी इशाक अली खान ने मामला दर्ज कराया है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सानतुना से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। बातों में आने पर विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने 2 लाख 25 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद उसे दिल्ली स्थित अपने मकान पर बुलाया और 70 हजार रुपए की ओर मांग की। कहे अनुसार रकम देने पर गत 15 मई को विदेश भेजने की तय हुआ। निश्चित समय पर विदेश नहीं भेजने पर पीडि़त ने उसे कॉल किया। संपर्क नहीं होने पर दिल्ली स्थित मकान पर पहुंचने पर ताला लगा मिला। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीडि़त ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply