विप्रो ने एयरपोर्ट आईटी सेवा संयुक्त उद्यम में बेचा हिस्सा

मुंबई । भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो एक एयरपोर्ट आईटी सेवा संयुक्त उद्यम कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। विप्रो ने विप्रो एयरपोर्ट आईटी सर्विसेज या डब्ल्यूएआईएस में 11 फीसदी हिस्सेदारी 55 लाख रुपए के सौदे में अंतरिक्ष सॉफ्टेक को बेच दी। इससे पहले अप्रैल 2018 में विप्रो ने डब्ल्यूएआईएस की 63 फीसदी हिस्सेदारी अंतरिक्ष सॉफ्टेक को ही 3.15 करोड़ रुपए में बेची थी। डब्ल्यूएआईएस विप्रो और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें विप्रो की 74 फीसदी शेयरधारिता थी। इस खबर से विप्रो के शेयर में शुक्रवार को हल्की गिरावट आई है। बीएसई में विप्रो का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में 282 रुपए पर खुला।

Leave a Reply