विवाह पंचमी 2019: विवाह पंचमी 1 दिसंबर को, ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन बन रहे हैं शुभ योग

हिंदू धर्म में विवाह पंचमी को बहुत ही खास दिन माना जाता हैं। इस दिन प्रभु श्रीराम और देवी माता सीता के विवाह का महापर्व मनाया जाता हैं। इस साल यह पर्व 1 दिसंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रह नक्षत्रों की विशेष स्थिति से शुभ योग बन रहे हैं।
इस दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र के साथ मकर राशि में, वही सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु धनु राशि में, वही राहु मिथुन राशि में रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक रविवार को गोचर यानी की आकाश मंडल में स्वराशि स्थित बृहस्पति और चंद्रमा से एकादशी सूर्य लाभ भाव में होने से इस मुहूर्त की शुद्धता को बढ़ाएंगे। वही चंद्रमा का स्वयं के नक्षत्र श्रवण में होना शुभ होता हैं शुभ ग्रहों की प्रधानता होने की वजह से यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही सर्वश्रेष्ठ हैं।
वही रविवार के दिन सूर्य चंद्रमा की स्थिति से वृद्धि और रवियोग बन रहे हैं। वही तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से सुबह करीब दस बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में सूर्योदय होने से मांगलिक कार्यों के लिए पूरा दिन श्रेष्ठ रहेगा। पूर्ण तिथि होने से मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे।
वही अंक ज्योतिष में भी यह तिथि बहुत ही शुभ हैं रविवार का मूलांक एक हैं। जो सूर्य देव का अंक माना जाता हैं दिन और अंक का शुभ संयोग बनने से सभी मुहूर्तों में सूर्य का प्रभाव बना रहेाग। इस दिन किया गया कार्य शुभ फल प्रदान कर सकता हैं श्रीराम चेतना के प्रतीक माने जाते हैं और माता सीता शक्ति की प्रतीक हैं। वही चेतना और प्रकृति के मिलन से यह दिन महत्वपूर्ण हो जाता हैं। इस दिन प्रभु श्रीराम और देवी मां सीता का विवाह करना शुभ माना जाता हैं।
 

Leave a Reply