विश्वकप से ठीक पहले मेजबानों की परेशानी बढ़ी

लंदन । विश्व कप क्रिकेट शुरु होने में अब कुछ समय ही बाकि है पर मेजबान टीम इंग्लैंड के कई खिलाड़ी फिटनेस की समस्या से संघर्ष कर रहे हैं। कप्तान इयान मॉर्गन के घरेलू एकदिवसीय मुकाबले के दौरान पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके बाद मॉर्गन सरे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके। खबर है कि इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन भी अनफिट हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय कमर दर्द से परेशान हैं। ऑलराउंडर जो डेनली को भी कमर दर्द की शिकायत है। वहीं सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पर ड्रग्स सेवन के कारण 21 का प्रतिबंध लग गया है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो उन्हें विश्व कप टीम से ही बाहर करने की वकालत भी कर डाली है। वहीं जेसन रॉय निजी कारणों से पहले ही क्रिकेट से दूर है और विश्व कप टीम में शामिल करने के बाद भी उन्होंने खेलने से इंकार कर दिया है। अपनी मेजबानी में पहली बार विश्व कप जीतने की उम्मीदें लगा रही इंग्लैंड को इससे करारा झटका लगा है।
