विश्व कप से इस प्रकार बाहर होना अखरता है : विराट 

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी जिस प्रकार टीम अचानक ही बाहर हो गयी है उसे स्वीकार करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, 'आप सोकर उठते हो और सोचते हैं कि आपने कुछ ज्यादा गलत नहीं किया पर आप बाहर हो गए हैं।' भारतीय कप्तान इंग्लैंड से लौटने के बाद पहली बार इस मामले पर जवाब देते नजर आए। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'जब आपको अपने पर भरोसा होता है और सभी खिलाड़ी बहुत अच्छा कर रहे हैं, तब अचानक ही आपको पता चलता है कि आप बेहतर नहीं रहे। यह पचाना काफी कठिन होता है क्योंकि आप भी जानते हो कि आपने इतनी ज्यादा गलतियां नहीं की जिससे आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं।'
विश्व कप में सेमीफाइनल में मिली हार पर विराट ने कहा, 'जब आप गलती करते हो तो आप उनकी जिम्मेदारी ले सकते हो पर जब आप बाजी जीत रहे होते हो, तब इस हार को स्वीकारना काफी मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा, 'नियमितता और सफलता कुछ नहीं है, केवल चीजों को दिन-प्रतिदिन करने की बात है। यह काफी बोरियत भरा है और थोड़ा मुश्किल है।' 

Leave a Reply