वैष्णो देवी यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

जम्मू। जम्मू के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हाईटैक सुविधाएं देने जा रहा है। यह सुविधाएं ऐसी हैं कि इसके बाद न सिर्फ श्रद्धालुओं की जान की सुरक्षा होगी बल्कि उनके माल की भी बचत होगी। बोर्ड ने घोड़ा-पालकी वालों की लूट-खसूट रोकने, हेलमेट व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही प्रीपेड सेवा काउंटर स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यात्रियों की शिकायत रहती है कि घोड़े वाले मनमाने दाम वसूल करते हैं। इसके लिए अब घोड़ों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप लगेगी। इसके लिए रास्तों पर स्मार्ट कार्ड स्केनिंग काउंटर बनाए जा रहे हैं जिससे घोड़ों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद घोड़ा मालिक यात्रियों से मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे। खच्चरों और घोड़ों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को हेलमेट व सुरक्षा कवच मुहैया कराए जाएंगे। यह सुरक्षा के लिए होगा। अगर श्रद्धालु घोड़े से गिरता भी है तो उस नुकसान नहीं होगा। बता दें कि घोड़ों एवं खच्चरों से गिरने के कई दुर्घटना होती हैं और कई आर श्रद्धालु की जान भी चली जाती है।

श्राइन बोर्ड प्रशासन ने आईटी कंपनी को हायर किया है। कंपनी आधुनिक तरीके से यात्रा को सुरक्षित बनाएगी। अगले पांच वर्षों तक कंपनी की सेवाएं ली जाएंगी। कंपनी भवन मार्ग पर चलने वाले करीब 4,600 घोड़ों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन माइक्रो चिप लगाएगी। यात्रियों के साथ यात्रा के दौरान अबर कोई घोड़ा चालक या मजदूर दुर्यव्यवहार करता है या पैसों की मांग करता है तो उसका स्मार्ट कार्ड फौरन जब्त हो जाएगा। वह उसके बाद कामग्रहीं कर पाएगा।

Leave a Reply