व्यारा में 20 लाख रु. खर्च से रंगीन फव्वाराें के साथ ब्यूटीफिकेशन

व्यारा नगरपालिका ने नगर जनों की सुविधा बढ़ा दी है। नगर के मुख्य सड़क पर पालिका कार्यालय से 300 मीटर की दूरी पर रोड़ के दोनों साइड ब्यूटीफिकेशन के अंतर्गत डिजाइनिंग वाली सीटों की व्यवस्था तथा रंगबिरंगी लाइटों का फव्वारा, प्लांटेशन और पेवर ब्लॉक से आकर्षण बढ़ाया जा रहा है। दिन और रात के समय लोगों का आकर्षण बन गया है। रात को नगरजन परिवार के साथ इस विस्तार का आनंद ले रहे है। 
वर्ष 2008 में तापी जिला अलग बनने के बाद व्यारा नगर का काफी विकास हो रहा है। व्यारा मुख्य शहर होने के कारण दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। पालिका प्रशासन भी लोगों की सुविधाओं के लिए काम कर रही है। व्यारा नगर में श्रीराम तालाब आकर्षण का केंद्र है। जिसमें दो तालाब है। एक तालाब में शिवजी की प्रतिमा और बोटिंग कार्यरत है, जबकि दूसरे तालाब में करीब 50 लाख खर्च से वॉटर पार्क बनाने की योजना है। इस दिशा में काम शुरू भी हो गया है। हाल हीं में व्यारा नगरपालिका ने रोड ब्यूटीफिकेशन के तहत पालिका कार्यालय से करीब 300 मीटर तक रोड के दोनों साइड 20 लाख खर्च से विविध डिजाइन के साथ बैठने की व्यवस्था की है। इसके अलावा दो स्थानों पर रंगबिरंगी फव्वारा, बैठने की व्यवस्था के नजदीक ही प्लांटेशन और पेवर ब्लॉक फीट करने का काम चल रहा है। दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी नगर जनों के लिए तथा बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना है। 

  • रोड के दोनों साइड 300 मीटर के दायरे में ब्यूटीफिकेशन किया गया। 
  • विभिन्न डिजाइन वाली बैठने की व्यवस्था की गई। 
  • दो स्थानों पर रंगबिरंगी पानी का फव्वारा शुरू किया गया। 
  • बैठने की व्यवस्था के नजदीक ही प्लांटेशन और पेवर ब्लॉक लगाए। 

 

व्यारा नगर पालिका विकास का काम कर नगर जनों की सुविधा बढ़ा रही है। इसके साथ ही नगर जनों भी सुविधाओं के उपयोग में सहयोग दे, वहां पर स्वच्छता रखे। यहां के संसाधनों को नुकसान न पहुंचाए। पालिका अभी भी नगर जनों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है। – शैलेष पटेल, चीफ आँफिसर, व्यारा पालिकाबॉक्स 

 

रोड पर रंगबिरंगी फव्वारा के कारण रात के समय नगरवासियों के लिए आकर्षण बढ़ गया है। इस आकर्षण ने व्यारा पालिका की सुंदरता और भी बढ़ा दी है

Leave a Reply