शहडोलः आईसीयू में 16 संक्रमितों की आॅक्सीजन बंद होने से मौत म.प्र. में 12 दिन में ऐसी 46 मौतें

शहडोलः आईसीयू में 16 संक्रमितों की आॅक्सीजन बंद होने से मौत
म.प्र. में 12 दिन में ऐसी 46 मौतें
शहडोल जिले में बीते 18 अप्रैल को 16 और नीमच में दो मरीज़ों की मौत आॅक्सीजन की कमी के चलते हो गई। पहली घटना शहडोल मेडिकल काॅलेज की है। यहां कोविड आईसीयू वार्ड में 15 और दूसरे वार्ड में एक दूसरा मरीज़ भर्ती था। ये सभी मरीज़ हाई फलो आॅक्सीजन सपोर्ट पर थे। बीते शनिवार- रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे आईसीयू वार्ड में आॅक्सीजन प्रेशर कम होने लगा और चार बजे तक स्थिति खराब हो गई। वार्ड मेें चीख-पुकार मचते ही डाॅक्टरों को बुलाया गया। दरअसल जो ट्रक लिक्विड आॅक्सीजन लेकर शहडोल आ रहा था, वो दमोह में खराब हो गया। आनन-फानन में जिला चिकित्सालय से आॅक्सीजन के जंबो सिलेंडर मंगवाए गये। लेकिन तब तक मरीजों की मौतें होने लगी। चार घंटे में 16 मरीज़ों की जान चली गई। बता दें कि प्रदेश में आॅक्सीजन की कमी के चलते 12 दिन में 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस मामले में आयोग ने प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, स्वास्थ्य विभाग, मंत्रालय, कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहडोल से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है।
