शहर के होटलों में चल रहा क्रिकेट सट्टा, 9 गिरफ्तार

उदयपुर । सुखेर थाना पुलिस ने मंगलवार को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का हिसाब किताब और 15 मोबाइल, एलईडी आदि पुलिस के हाथ लगे हैं। सुखेर थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चित्रकूटनगर में स्थित एक होटल में पुलिस टीम के एसआई कर्मवीर सिंह और टीम ने दबिश दी। यहां से सट्टा लगाते कमलेश वादवानी पुत्र वासु भाई सिंधी निवासी डी-203 श्याम सेवा सोसायटी थाना सरदार नगर अहमदाबाद, गुजरात, धीरज वासुदेव पुत्र वासुदेव पदमानी निवासी कृष्णविला सोसायटी थाना मेघाडीनगर जिला अहमदाबाद, चंद मुलाणी पुत्र नाउमन सिंधी निवासी कुबे नगर थाना सरदार नगर जिला अहमदाबाद, दिलीप भाई पुत्र रमेश लाल सिंधी निवासी कुबे नगर, किशनचंद पुत्र चेलाराम धरमाणी, मनोज पुत्र रेलुमन कुकरानी निवासी नाकोड़ा नगर, सेठ पुर थाना सरदार नगर, रोशन आडवानी पुत्र प्रकाश लाल निवासी कुबे नगर, दीपक पुत्र प्रकाश भाई बिदाणी निवासी इंद्रा सोसायटी थाना सरदार नगर और तरुण पुत्र राजकुमार सिंधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इनसे जुड़े अन्य सटोरियों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सभी सटोरिए मूल रूप से अहमदाबाद के रहने वाले हैं। ये सभी यहां राजस्थान में आकर जगह जगह होटल किराए लेकर क्रिकेट सट्टा और अन्य प्रकार के सट्टे का व्यवसाय करते हैं। सारा हिसाब किताब पेपर पर उतार कर लेनदेन अहमदाबाद में किया जाता है। इनके साथ जुड़े अन्य सट्टेबाज अहमदाबाद में ग्राहकों से पैसे का लेन देन करते हैं। 

Leave a Reply