शहर समेत राज्यभर में शीतलहर का कहर, गांधीनगर में सबसे अधिक ठंड

अहमदाबाद | शहर समेत राज्यभर में फिर एक बार ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया| शीतलहर ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया| अहमदाबाद में तीन साल आज सबसे अधिक ठंड महसूस की गई| देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत में हड्डिया गला देनेवाली ठंड पर रही है| जिसका असर गुजरात पर हो रहा है और दो दिन के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है| गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और अहमदाबाद में 8.0 डिग्री पहुंच गया है| राज्य के नलिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, डीसा में 8.0 डिग्री, वलसाड में 9.1 डिग्री, महुवा में 9.5 डिग्री, अमरेली में 9.6 डिग्री, वडोदरा में 10.0 डिग्री, भावनगर में 11.0 डिग्री, कंडला में 11.4 डिग्री, सूरत में 10.6 डिग्री, वल्लभविद्यानगर में 11.2 डिग्री, दीव में 11.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है| मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है और राज्य के कई भागों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है|

Leave a Reply