शादीशुदा प्रेमिका से हुआ झगड़ा, गुस्साए प्रेमी ने उसके बच्चों को फ्लाईओवर से फेंका

हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका से कहासुनी होने पर उसके दो बच्चों को फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया, जिसे दोनों बच्चों के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई. वही घायलवस्था में बच्चों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल प्रेमिका के बयान के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दोनों में काफी समय से होता था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक महिला ओल्ड फरीदाबाद झुग्गी की रहने वाली है, जो अपनी पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ पिछले एक साल से अपने प्रेमी के साथ रहती थी और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था.

दोनों में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात को महिला अपने प्रेमी और बच्चों के साथ निकली थी, इसी दौरान दोनों जब वाईएमसीए फ्लाईओवर पर पहुंचे तो दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला को दो चार थप्पड़ जड़ दिए.

गुस्से में बच्चों को फ्लाईओवर से फेंका

वहीं महिला ने जब पिटाई का विरोध किया तो आरोपी युवक ने पहले चार साल की बेटी और बाद में बेटे को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
 

Leave a Reply