शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

जयपुर । मुहाना थाना इलाके में सोशल मीडिया एप के जरिए एक युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि भरतपुर निवासी पीडिता ने रिपोर्ट दी है कि कुछ समय पूर्व एक एप के जरिए दिनेश नाम के युवक से जान पहचान हुई थी उसके बाद आरोपी ने खुद को प्रादेशिक सेना का जवान बताया और दोस्ती करके मिलने के बहाने राहेतक बुला लिया जहां पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया जब उससे शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया।
